Curated By:
shivup |
Hindi Now Uttar Pradesh • 07 Mar 2026, 05:27 pm
1. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कानपुर में RSS और BJP के बीच हुई कोऑर्डिनेशन बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। संगठनात्मक एकता मजबूत करने और आगामी चुनावों में जीत के रोडमैप पर भी मंथन किया गया।
2. लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर और गाड़ियों पर टैक्स बढ़ने से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में माहौल बदल रहा है और जनता सरकार को हटाने का मन बना चुकी है।
3. जौनपुर में तैनात नायब तहसीलदार अतुल सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 पास कर जिले का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है।
4. अमरोहा की बेटी सुरभि यादव ने UPSC में 14वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और परिवार को बधाइयों का तांता लग गया।
5. झांसी की आयुषी सिजैरिया ने UPSC में 914वीं रैंक हासिल की है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
6. बागपत में संस्कृत गुरुकुल के आचार्यों ने यूजीसी कानून का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो ब्राह्मण समाज और संस्कृत विद्यालय के छात्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
7. ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षा मंजूरी मिल गई है। अब अंतिम निरीक्षण के बाद यहां से उड़ान शुरू होने का रास्ता साफ हो सकता है।
8. बांदा में शराब के नशे में पड़ोसियों ने एक युवती और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
9. कासगंज में एक मजदूर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ के पास मिला। मृतक की पहचान आदिल उर्फ डांगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
10. बिजनौर में घरेलू विवाद के चलते दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है।- आशीष शुक्ला, सह-संपादक की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें- INDvsNZ: अभिषेक का खराब फॉर्म, वरुण पर सवाल… फाइनल में कौन खेलेगा कौन होगा बाहर?